May 28, 2026
Screenshot 2026-05-07 232310

UP Homeguard ki Answer Key 2026 Check: यूपी होमगार्ड भर्ती की उत्तर कुंजी जारी हो गई है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से प्रोविजनल आंसर-की चेक कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो भी खुल गई है।

UP Home guard Answer Key 2026 Out: यूपी होमगार्ड का पेपर दिया है और आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 7 मई को यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से होमगार्ड की शिफ्ट वाइज उत्तर कुंजी देख सकते हैं। इसके लिए खबर में सीधा लिंक भी दिया गया है। उत्तर देखने के साथ अभ्यर्थियों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी ओपन कर दी गई है।

यूपी होमगार्ड के 41 हजार से अधिक पदों पर 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। दो पालियों में एग्जाम लिया गया था। अब 6 पालियों के प्रश्नों तथा आंसर-की भर्ती बोर्ड ने वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी हैं। यूपीआरपीपीबी ने इससे संबंधित एक नोटिस भी जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि आपत्ति 7 मई से लास्ट डेट 10 मई 2026 की मध्य रात्रि तक स्वीकार की जाएगी।

More

Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *